Dehradun
देहरादून में बैंक में बंधक संपत्ति का सौदा कर 40 लाख की धोखाधड़ी, 2 गिरफ्तार
रायपुर थाना पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी के मामले में डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे 10-10 हजार रुपये के इनामी 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर बैंक में बंधक संपत्ति का सौदा कर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।


