Dehradun
देहरादून में 14 लाख की लूट: बाइक-एक्टिवा सवार युवकों ने वाहन घेरकर नकदी छीनी
जमीन का सौदा कर 14 लाख रुपये लेकर लौट रहे राजेश कुमार सोनी को पटेलनगर में इंद्रेश अस्पताल के पास रोका गया। आरोप है कि 5-6 युवकों ने मारपीट के बाद पिछली सीट पर रखा नकदी से भरा थैला छीन लिया। पुलिस ने 3 नामजद समेत 5-6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।


