Champawat
टनकपुर में पूर्व सूबेदार के घर खिड़की काटकर चोरी, नकदी और लाखों के जेवर ले गए चोर
चंपावत के टनकपुर स्थित सैलानीगोठ में 16-17 सितंबर की रात पूर्व सूबेदार के घर चोरी हुई। परिवार के लोग घर में मौजूद थे, लेकिन चोर खिड़की की ग्रिल और एंगल काटकर अंदर पहुंच गए। अलमारी व संदूक से लाखों के सोने-चांदी के जेवर और करीब एक लाख रुपये नकद गायब मिले।

