Champawat
लोहाघाट में पेयजल संकट और स्वास्थ्य सुविधाएं बने चुनावी मुद्दे, 2027 में टिकट की जंग भी तेज
चंपावत की लोहाघाट विधानसभा सीट पर सरयू पेयजल योजना, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, सड़क और रोजगार के सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी सरकार पर योजनाओं का पैसा सही जगह खर्च न करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि भाजपा नेता विकास कार्यों के आधार पर फिर सरकार बनने का दावा कर रहे हैं।


