Khatima
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की शिकायतें, अधिकारियों को समय पर समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह खटीमा के नगरा तराई स्थित अपने आवास पर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। धामी ने जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता बताया और जनप्रतिनिधियों व पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की।

