Tehri
प्रतापनगर में 6 करोड़ 91 लाख 69 हजार से 3 मोटर मार्गों का सुधारीकरण मंजूर
टिहरी जिले के प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र में 3 मोटर मार्गों के सुधारीकरण और डामरीकरण को मंजूरी मिली है। इन कार्यों पर 6 करोड़ 91 लाख 69 हजार रुपये खर्च होंगे। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा और गांवों का सड़क संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है।



