Rudrapur
रुद्रपुर में 15 अक्तूबर की समयसीमा के बावजूद सड़कें गड्ढामुक्त नहीं, लोग परेशान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दशहरे से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे। रुद्रपुर की कई मुख्य और अंदरूनी सड़कें अब भी टूटी हैं। गल्ला मंडी रोड, बगवाड़ा रोड और रेलवे फाटक के पास गड्ढों से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।


