Dehradun
देहरादून के SGRR स्कूल के बाहर युवक और साथी से मारपीट, 4 नामजद समेत 15-20 पर केस
पटेलनगर के लालपुल क्षेत्र में स्कूल के छात्र को पीटने से रोकने पर युवक और उसके साथी से मारपीट का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 4 नामजद समेत 15-20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल युवक का इलाज दून मेडिकल कॉलेज में कराया गया।


