Pithoragarh
पिथौरागढ़ पुलिस ने कार से 40.78 ग्राम स्मैक बरामद कर 2 आरोपियों को पकड़ा
पिथौरागढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 40.78 ग्राम स्मैक बरामद की। मामले में एक महिला समेत 2 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने कार सीज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और सप्लाई नेटवर्क की जांच आगे बढ़ा रही है।


