Rudraprayag
केदारनाथ धाम में श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से कराया एयरलिफ्ट
केदारनाथ धाम में 1 अक्टूबर की सुबह एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने तुरंत कदम उठाते हुए हेलीकॉप्टर से श्रद्धालु को सुरक्षित उपचार के लिए भेजा। प्रशासन और पुलिस की टीमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।


