Haridwar
हरिद्वार में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद
हरिद्वार की फास्ट ट्रैक विशेष अदालत ने 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और अपहरण के मामले में 5 दोषियों को आजीवन कारावास दिया। अदालत ने 15 लाख 20 हजार रुपये का संयुक्त जुर्माना लगाया और पीड़िता के इलाज, मानसिक, सामाजिक व शारीरिक क्षति के लिए आर्थिक सहायता के निर्देश भी दिए।

