Dehradun
देहरादून में कथित पत्रकार गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर से खबर रोकने के नाम पर मांगी 5 लाख की रंगदारी
पटेलनगर पुलिस ने कथित न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक अनुज अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने प्रॉपर्टी विवाद की खबर प्रसारित करने की धमकी देकर कारोबारी से 5 लाख रुपए मांगे और 50 हजार रुपए लेने के बाद भी धमकाता रहा। पुलिस को उसके पास से 3 मोबाइल और एक डायरी मिली है।


