Dehradun
पटेलनगर में पर्स छीनने की 2 वारदातों का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
देहरादून के पटेलनगर इलाके में पर्स छीनने और लूट की 2 अलग-अलग घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से मोबाइल फोन, पर्स, नकदी और वारदात में इस्तेमाल वाहन मिलने की बात कही गई है।



