Dehradun
पटेलनगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में; चेन और स्कूटर बरामद
देहरादून पुलिस ने पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल 4 आरोपी गिरफ्त में आए हैं। उनके कब्जे से छीनी गई चेन और घटना में इस्तेमाल किए गए स्कूटर बरामद किए गए हैं।


