Dehradun
देहरादून के नयागांव में पुलिस मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 2 आरोपी घायल
पटेलनगर के नयागांव इलाके में चेकिंग के दौरान बाइक सवार 2 युवकों ने पुलिस वाहन पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। उनके पास से 2 पिस्टल, कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस अब उनके पुराने मामलों और संभावित साथियों की जानकारी जुटा रही है।


