Dehradun
देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ के दौरान धामी बोले- सरदार पटेल ने 560 से ज्यादा रियासतें जोड़ीं
राष्ट्रीय एकता दिवस पर देहरादून के पैवेलियन ग्राउंड में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 560 से ज्यादा रियासतों को एकजुट करना देश के सामने बड़ी चुनौती थी।


