Rudrapur
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर केंद्र की मंजूरी
ऊधमसिंह नगर के पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज को शैक्षणिक सत्र 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों के साथ शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने कॉलेज की द्वितीय अपील पर फैसला लेते हुए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को जरूरी निर्देश जारी किए हैं।


