Haridwar
हरिद्वार में 01 किलो 222 ग्राम चरस बरामद, तस्करी में इस्तेमाल कार और मोबाइल भी जब्त
हरिद्वार पुलिस ने नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत कार्रवाई की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, एक किलो 222 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्करी में इस्तेमाल कार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹04 लाख बताई गई है।


