Dehradun
जोशीमठ में हेलीकॉप्टर हादसे पर नरेश बंसल ने जताया दुख, दिवंगत आत्माओं के लिए की प्रार्थना
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने जोशीमठ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम से लौट रहा था। बंसल ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।


