Rishikesh
मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, 12 कार्यक्रम होंगे
भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। ऋषिकेश जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने बताया कि अभियान में सेवा, सामाजिक सरोकार और विकसित भारत से जुड़े 12 कार्यक्रम रखे गए हैं। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम से होगी।

