Chamoli
चमोली में पिता का तर्पण करने के बाद अलकनंदा में बहा तमिलनाडु का यात्री, तलाश जारी
तमिलनाडु से बदरीनाथ धाम आए करीब 60 श्रद्धालुओं के दल में शामिल 40 वर्षीय गुरु प्रसाद 30 सितंबर को नंदप्रयाग में नदी किनारे जल लेने गए थे। पैर फिसलने के बाद वे अलकनंदा की तेज धारा में बह गए। पुलिस और एसडीआरएफ देर शाम तक उनका पता नहीं लगा सकी।


