Nainital
लालकुआं में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तोड़ा स्ट्रीट लाइट पोल, नैनीताल-बरेली हाईवे पर जाम
लालकुआं में गुरुवार देर शाम पराली से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्ट्रीट लाइट का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे नैनीताल-बरेली हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस और नगर पंचायत की टीम ने पोल हटाकर रास्ता खुलवाया।


