Nainital
नैनीताल में शाम को बदला मौसम, रिमझिम बारिश के बीच झील से पानी की निकासी जारी
नैनीताल में शुक्रवार को सुबह धूप और बादलों का दौर रहा। शाम 4 बजे के बाद आसमान घिरा और करीब 5 बजे हल्की बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट बरकरार रखा है। नैनी झील से एक इंच पानी निकाला जा रहा है और जलस्तर 88.7 फीट दर्ज किया गया।

