Rudrapur
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 15 दिन में शुरू होगी एमआरआई जांच, मरीजों को मिलेगी राहत
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एमआरआई जांच सुविधा शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा के अनुसार, 15 दिन के भीतर जांच शुरू हो जाएगी। इससे मरीजों को ब्रेन, रीढ़, घुटने और शरीर के अन्य हिस्सों की जांच के लिए निजी केंद्रों या हल्द्वानी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


