Chamoli
पोखरी में नशे में बिना DL और दस्तावेज वाहन चलाता चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
मोहनखाल बैरियर पर चेकिंग के दौरान पोखरी पुलिस ने नशे में वाहन चलाने के आरोप में चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, चालक के पास DL और जरूरी दस्तावेज नहीं थे। वाहन सीज कर मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई।


