Dehradun
हरबर्टपुर मोबाइल टावर चोरी मामले में 24 घंटे में महिला गिरफ्तार, 2 रेक्टिफायर बरामद
देहरादून के हरबर्टपुर में मोबाइल टावर से करीब 80 हजार रुपये का सामान चोरी होने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला कूड़ा बीनने के बहाने टावर की रेकी करती थी। उसके पास से 2 रेक्टिफायर और 40 मीटर पावर केबल बरामद हुई।


