Dehradun
उत्तराखंड में भाजपा के मिशन-60 की तैयारी तेज, राम माधव समेत शीर्ष नेता देहरादून में करेंगे समीक्षा
2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने उत्तराखंड में संगठन की सक्रियता बढ़ा दी है। प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी अरविंद मेनन व बांसुरी स्वराज शुक्रवार को देहरादून पहुंचेंगे। बैठक में संगठन पदाधिकारियों और 5 जिलाध्यक्षों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा होगी।


