Dehradun
देहरादून चोरी केस में बांग्लादेश निवासी आरोपी 34 महीने बाद मालदा से गिरफ्तार
पटेलनगर में घर का दरवाजा तोड़कर गहने चोरी करने के मामले में फरार आरोपी मिर्जानूर रहमान को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मालदा से पकड़ा है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी था। पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाई है और शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।


