Kotdwar
कोटद्वार तहसील में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का प्रदर्शन, 7 सूत्री मांगों पर आंदोलन का ऐलान
उत्तराखंड मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की स्थानीय शाखा ने कोटद्वार तहसील में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट ढांचे के पुनर्गठन और लंबित मांगों के जल्द समाधान की मांग उठाई। संघ ने 17 अक्तूबर को धरने और कार्यबहिष्कार की भी घोषणा की है।


