Almora
मेलाडुंगरी हेलीपैड पर पहुंचीं 3 उड़ानें, हल्द्वानी से 2 और देहरादून से एक
गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपैड पर सोमवार को मौसम साफ रहने से हेली सेवा सुचारु रही। हल्द्वानी से 2 और देहरादून से एक उड़ान पहुंची। 3 उड़ानों के संचालन से क्षेत्र में आने-जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग की लंबी दूरी के बजाय हवाई सेवा का विकल्प मिला और उन्हें आवागमन में राहत मिली।


