Pithoragarh
नेपाल के धूम क्षेत्र में तेज रफ्तार मैक्स की चपेट में आए 70 वर्षीय बुजुर्ग, पिथौरागढ़ रेफर
नेपाल के धूम क्षेत्र में मंगलवार को अपनी सास को अस्पताल दिखाने जा रहे 70 वर्षीय नाना राम चुनारा मैक्स वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। वाहन का टायर उनके दाहिने पैर के ऊपर चढ़ गया और गिरने से सिर में भी चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेजा गया।


