Dehradun
उत्तराखंड में बदला मौसम, देहरादून समेत 9 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में गुरुवार सुबह मौसम अचानक बदल गया। देहरादून समेत कई जिलों में बारिश से तापमान गिरा और ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग ने 9 जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


