Chamoli
ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी तक बदरीनाथ हाईवे का 10 किमी हिस्सा होगा चौड़ा और पक्का
बदरीनाथ हाईवे पर ज्योतिर्मठ के पेट्रोल पंप से मारवाड़ी तक सड़क सुधारी जाएगी। सीमा सड़क संगठन यात्रा खत्म होने के बाद चौड़ीकरण और डामरीकरण शुरू करेगा। काम आगामी वर्ष मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है, जिससे भूधंसाव से उबड़-खाबड़ सड़क और आवाजाही में आ रही दिक्कत दूर हो सके।


