Haldwani
हल्द्वानी के मानपुर पश्चिम में बदहाल सड़कों पर प्रदर्शन, यूयूएसडीए ने जल्द मरम्मत का दिया भरोसा
हल्द्वानी के वार्ड 56 मानपुर पश्चिम में पेयजल योजना के लिए खोदी गई सड़कों का करीब 2 साल से पुनर्निर्माण नहीं हुआ है। इससे नाराज निवासियों ने यूयूएसडीए कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शन के बाद अधिकारी वार्ड में पहुंचे और नियमानुसार जल्द सड़कें ठीक कराने का आश्वासन दिया।


