Haridwar
ऑपरेशन प्रहार में मंगलौर पुलिस ने 7.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा
हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत मंगलौर पुलिस ने एक नशा तस्कर को पकड़ा है। उसके पास से 7.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,16,000 बताई गई है। यह कार्रवाई SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।


