Haridwar
हरिद्वार मंडी में बकाया पर आढ़ती का लाइसेंस निलंबित, दुकान आवंटन भी वापस लिया गया
ज्वालापुर की नवीन फल-सब्जी मंडी में मंडी शुल्क और विकास सेस का बकाया होने पर महावीरा फ्रूट कंपनी के खिलाफ कार्रवाई हुई। वसूली के दौरान टीम से अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप के बाद फर्म का लाइसेंस निलंबित कर दुकान का आवंटन वापस ले लिया गया।


