Bageshwar
बागेश्वर में मलबे में फंसी दिल्ली-मुनस्यारी रोडवेज बस, माजियाखेत बाईपास पर एक घंटे रुका यातायात
बागेश्वर के माजियाखेत बाईपास पर बड़ेत के पास सड़क पर पड़े मलबे में दिल्ली जा रही रोडवेज बस फंस गई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई और मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। बाद में जेसीबी से मलबा हटाकर बस को रवाना किया गया।


