Dehradun
देहरादून कॉन्क्लेव में धामी बोले: 35 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, महिलाओं पर जोर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के विकास संवाद कॉन्क्लेव में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया, महिला आरक्षण, स्वयं सहायता समूहों, रोजगार, पर्यटन और सीमांत गांवों के विकास पर जोर देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाने में युवाओं और मातृशक्ति की अहम भूमिका है।


