Dehradun
देहरादून में 14 लाख की लूट के आरोपियों को कोर्ट ले जा रहा पुलिस वाहन खराब, पैदल हुई पेशी
देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र में 14 लाख रुपये की लूट के मामले में गिरफ्तार सिद्धांत बडोनी और दीपक सिंह शेखावत को कोर्ट ले जाते समय पुलिस वाहन खराब हो गया। समय की पाबंदी के चलते पुलिस दोनों आरोपियों को पैदल न्यायालय लेकर गई, जहां उनकी पेशी कराई गई।


