Nainital
नैनीताल में लॉन्ग वीकेंड की तैयारी पूरी, 30 प्रतिशत होटल कमरे बुक; यातायात पर रहेगी नजर
वाल्मीकि जयंती के अवकाश से बने 3 दिवसीय लॉन्ग वीकेंड पर नैनीताल में पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। होटल, रेस्टोरेंट और पर्यटन स्थल तैयार हैं। होटल एसोसिएशन के अनुसार 30 प्रतिशत कमरे बुक हो चुके हैं, जबकि पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के इंतजाम किए हैं।


