Rudraprayag
रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी पहुंचे सीएम धामी, छात्राओं से पढ़ाई पर की बातचीत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने उन्हें लाइब्रेरी से जुड़ी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने वहां पढ़ाई कर रहीं छात्राओं से बातचीत की और व्यवस्थाओं व प्रबंधन की सराहना की।


