Nainital
नैनीझील के पास घायल मिली करीब 6 महीने की लेपर्ड कैट, इलाज के दौरान मौत
नैनीताल में सोमवार सुबह नैनीझील के पास लोगों को लेपर्ड कैट घायल हालत में मिली। सूचना पर वन विभाग की टीम उसे चिड़ियाघर ले गई, जहां पशु चिकित्सकों ने उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण वन्यजीव को बचाया नहीं जा सका। वन दरोगा ने मौत की पुष्टि की है।


