Rishikesh
यमकेश्वर में लंगूर के झपटने से गिरा 11 वर्षीय बच्चा, एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत
उत्तराखंड के यमकेश्वर स्थित ठांगर गांव में लंगूर के झपटने के बाद गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए शिवांशु की एम्स ऋषिकेश में मौत हो गई। वह इलाज के दौरान कोमा में था। घटना के बाद ग्रामीणों में शोक और आक्रोश है, जबकि वन विभाग की टीम लंगूर की तलाश कर रही है।


