Tehri
नई टिहरी में नशे में 55 किमी बस चलाता रहा चालक, 28 यात्रियों की जान खतरे में डाली
उत्तरकाशी से श्रीनगर जा रही बस को लंबगांव में पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका। अल्कोमीटर जांच में चालक के अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। बस में चालक और परिचालक सहित 30 लोग सवार थे। पुलिस ने बस सीज कर प्राथमिकी दर्ज की है।


