Dehradun
ऋषिकेश के लाल पानी में कूड़ा निस्तारण प्लांट का विरोध नौवें दिन भी जारी
ऋषिकेश के लाल पानी क्षेत्र में नगर निगम के कूड़ा निस्तारण प्लांट के खिलाफ स्थानीय लोगों का धरना रविवार को नौवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग दोहराई और ऐसा नहीं होने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।


