Roorkee
लक्सर-बालावाली मार्ग पर 15.82 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
लक्सर में सोमवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से 15.82 ग्राम स्मैक मिली। आरोपी की पहचान ग्राम खरंजा कुतुबपुर निवासी मुशरत के रूप में बताई गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।


