Chamoli
पोखरी में जंगली जानवरों के आतंक के खिलाफ धरना आठवें दिन भी जारी, विधायक लखपत बुटोला का समर्थन
चमोली जिले के पोखरी तहसील परिसर में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा। विधायक लखपत बुटोला ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों की समस्याएं सुनीं और आंदोलन को समर्थन दिया। ग्रामीणों ने सुरक्षा, नियमित गश्त और जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग उठाई।


