Roorkee
लखनौता चौराहे पर मारपीट और तमंचे से फायरिंग, 10 लोगों पर मुकदमा; एक गिरफ्तार
मंगलौर थाना क्षेत्र के लखनौता चौराहे पर 2 पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट के बाद फायरिंग का आरोप है। शिकायत के मुताबिक, जैकी सिंह के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे देहरादून रेफर किया गया। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


