Rudrapur
बाजपुर में गोदाम पर छापे के दौरान वन टीम पर हमला, दरोगा सुरेंद्र सिंह घायल; आरोपी फरार
बाजपुर की पहाड़ी कॉलोनी में सागौन और खैर की लकड़ी के अवैध भंडारण की सूचना पर वन विभाग ने कार्रवाई की। टीम के पहुंचते ही गोदाम संचालक और उसके साथियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घायल वन दरोगा का सरकारी अस्पताल में इलाज हुआ और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


