Haridwar
कुम्भ मेला-2027 से पहले हरिद्वार के 2 अस्पतालों के लिए चिकित्सा उपकरण रवाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के मेला चिकित्सालय और भूपतवाला चिकित्सालय के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उपकरण रवाना किए। कृषि उद्योग विकास परिषद ने इन्हें कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत उपलब्ध कराया है। सरकार का कहना है कि इससे कुम्भ क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाएं मजबूत होंगी।


